फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अधिवक्ताओं ने की कलमबंद हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में मधुबन तहसील बार ने शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल रखी।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के तहसील बार अध्यक्ष धनंजय पांडेय की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने बैठक कर कलमबंद हड़ताल की। कहा कि बीते नौ अगस्त को हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकारी इसपर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा। इस अवसर पर संजय यादव, प्रदीप कुमार मिश्र, रामाश्रय यादव, रामानंद, देवेंद्र प्रताप, राणाप्रताप सिंह, शिवानंद मौर्य, रामदुलारे सिंह, योगेश चतुर्वेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें