मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद सुल्तानपुर के अधिवक्ता आजाद अहमद, जमालपुर अलीगढ़ के अधिवक्ता अब्दुल मुगीश की गोली मारकर की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। जनपद प्रतापगढ़ और जौनपुर के अधिवक्ताओं के साथ हुई घटनाओं पर द्वारा रोष व्यक्त किया गया।
इस दौरान बार काउंसिल के विरोध दिवस मनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष शमशुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भेजा। जिसमें अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की गई। उनके परिजनों को 50 लाख रुपया देने की मांग की। प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शमशुल हसन व संचालन महामंत्री हरिद्वार राय ने किया। शोक सभा में अमरनाथ सिंह, जितेंद्र कुमार पांडेय, राजेंद्र राय, मानसिंह यादव, तनवीर अहमद, लक्ष्मीकांत यादव, मनोज कुमार पांडेय, यशवंत सिंह, बृजभान पाल, दिनेश प्रताप सिंह, अरविंद तिवारी, विनोद कुमार पांडेय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।