न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
साथी के साथ हुए दुर्व्यवहार से आक्राशित
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें उप जिलाधिकारी घोसी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की घोर निंदा की गई। बैठक मे तय हुआ कि अधिवक्ता उपजिलाधिकारी घोसी के स्थानांतरण तक उनके न्यायालय का बहिष्कार करेंगे। साथी जिले के समस्त अधिवक्ता 14 और 15 सितंबर को समस्त न्यायालयों के न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे । बैठक में तय हुआ कि 16 सितंबर को संघ की पुस्तकालय भवन में बैठक होगी । जिसमें उपजिलाधिकारी घोसी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में अध्यक्षता अध्यक्ष जवाहर लाल प्रजापति और संचालन मंत्री उपाध्याय ने किया। बैठक में बीवी सिंह, पीएन सिंह,ईश्वर चंद त्रिपाठी, रितेश कुमार श्रीवास्तव, चंद्र शेखर उपाध्याय, आरके लाल, शिव शंकर राय, मनोज कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।