वलीदपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर एटा के अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा एडवोकेट पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई किए जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। नाराज अधिवक्ताओं ने मुहम्मदाबादगोहना कस्बा के रोडवेज चौराहा पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। नाराज अधिवक्ताओं का जुलूस मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर से होते हुए रोडवेज चौराहे पहुंचा। इस मौके पर संतोष कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र राय, संजय शर्मा, प्रभाकर, मिथिलेश सिंह, शब्द कुमार पाल, पवन कुमार श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संवाद