फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल उनके भाई तथा गनर के विरुद्ध सरायलखंसी थाने में दर्ज हुए मुकदमे को स्पंज करने तथा मुकदमा दर्ज कराने के साजिशकर्ता के विरुद्ध कार्यवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को इसे जारी रखने का निर्णय लिया गया। हड़ताल से वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के दूरदराज इलाकों से न्याय की आशा में कचहरी आए वादकारियों को अपने मामलों में अगली तिथि लेकर वापस घर जाना पड़ा। उधर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आईजी जोन वाराणसी से मिलने गया हुआ है। प्रतिनिधि मंडल के वापस आने के बाद अग्रिम रणनीति तय होगी। बार एसोसिएशन के महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे तथा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक धरना देंगे। धरना के बाद बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें