फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 8.20 करोड़ से होगा अदरी का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। अदरी नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से बचाने के लिए चहारदीवारी का निर्माण कराने के अलावा अन्य विकास कार्यों पर सहमति बनी। वहीं, नगर के 11 वार्डों में 8.20 करोड़ रुपये से विकास कार्य के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जलनिकासी, पेयजल तथा सड़कों के मुद्दे छाए रहे। ईओ अमरनाथ राम ने बताया कि नगर में आठ करोड़ बीस लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराना प्राथमिकता होगी। कहा कि नगर में वाटर कूलर लगाए जाएंगे, ताकि गर्मी में लोगों को शीतल जल मिल सके। वहीं, पेयजल, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इस दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के निदान और विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की। अध्यक्ष संगीता जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखते हुए समुचित विकास मेरी प्राथमिकता है। नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं का समाधान करने के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में अफरोज आलम, अकील अख्तर, राजकुमार जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, अंजलि देवी, नगमा आरसी, जाकेरा खातून, सतीश मौर्य, अकील अख्तर, फरहान बेगम, इम्तेयाज अहमद, इंतेखाब आलम, शादाब खान आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें