फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भारी हंगामे के बीच पैमाइश के बाद जमीन पर प्रशासन ने दिलाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रेवरीडीह ग्राम पंचायत में रविवार को जमीन की पैमाइश के लिए पुलिस को भारी विरोेध का सामना करना पड़ा। जमीन के विवाद में कोर्ट के आदेश पर गांव पहंुची राजस्व टीम रैर पुलिस फोर्स का विरोध करते हुए महिलाएं जेसीबी के सामने आ गईं। पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया। महिला पुलिस बल ने महिलाओं को बल पूर्वक मौके से हटाया। इसके बाद राजस्व टीम ने पैमाइश करते हुए जमीन का कब्जा दिलाया। करीब तीन घंटे तक इस कार्रवाई से पूरे गांव में हलचल मची रही। जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेवरीडीह में उमेश चंद राय और डॉ. सतीश चंद राय का गांव के ही राकेश से वर्षो पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने अमल कराया। रविवार की सुबह तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस अरुण कुमार सिंह और राजस्व कर्मी माके पर पहंुचे। हालात को देखते हुए कोपागंज संग घोसी और दोहरीघाट थानों की पुलिस और महिला पुलिस भी बुलाई गई।
विज्ञापन

जैसे ही पैमाइश की सूचना बस्ती के पुरुष और महिलाओं को हुई वे मौके पर पहंुच कर हंगामा करने लगीं। जेसीबी के सामने आकर खड़ी हो गईं। राजस्व कर्मियों और पुलिस अधिकारियों के समझाने बुझाने पर भी वे नहीं मानी। आखिरी महिला पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रही महिलाओं को किसी तरह से मौके से हटाया। तीन घंटे से ज्यादा समय तक महिलाएं हंगामा करती रहीं। इसके बाद पैमाइश कराई जा सकी।
पैमाइश के बाद उमेश चंद राय और डॉ. सतीश चंद राय को कब्जा दिलाने के लिए नीवं खोदने के दौरान कुछ अनुसूचित जाति की महिलाओं ने जेसीबी के आगे हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद भी नहीं मानने पर दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान राजस्व टीम का कहना था कि पहले भी पत्थर नसीब किया गया था लेकिन विपक्षी ने उखाड़ कर फेंक दिया।
विज्ञापन

इस मामले में कोपागंज के प्रभारी थानाध्यक्ष आरएन पांडेय का कहना कि राजस्व कर्मियों के साथ कब्जा दिलाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एहतियातन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकी लोगों को चिन्हित करने का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें