अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन परेड मैदान में परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जवानों से दौड़ लगवाकर शारीरिक फिटनेस का जायजा लिया। उन्होंने यूपी-112 और थानों से आए वाहनों की जांच की। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली। इसके अलावा क्वार्टर गार्द, स्टोर और परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मेस, पुलिस बैरक और पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।