फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के सामने अवैध पार्किंग और कब्जा पर होगी कार्यवाई

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में अवैध पार्किंग और साफ-सफाई को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक करत? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा अवैध वाहन स्टैंड, पार्किंग और सड़क पर सामान रखकर अवरोध को हटाने के संबंध में दिए गए निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक की बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सड़क पर अतिक्रमण न करने और साफ सफाई रखने के संबंध में दुकानदारों से संवाद किया गया। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी दुकानदार अपने निर्धारित दुकान के अंदर ही अपना समान रखें। सामान बाहर रख कर आवागमन में बाधा पैदा करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का कूड़ा, कचरा सामान या गत्ता इत्यादि नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकान पर आने वाले ग्राहकों को सभी दुकानदार सचेत करें कि वह अपना वाहन सड़क के किनारे खड़ा न करें। एसडीएम ने कहा कि नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर किसी भी प्रकार का निर्माण, अस्थाई निर्माण, सीढ़ी, चबूतरा आदि का कब्जा हटाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों से लेनदेन केवल ई-पेमेंट के माध्यम से करें और ई पेमेंट पर ज्यादा जोर दें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जांच की जाएगी। कूड़ा कचरा पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आगे कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाया गया है। ऐसे में धर्म की आड़ में किसी भी संप्रदाय को किसी भी धार्मिक स्थल पर निर्धारित संख्या से अधिक लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी तरह अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अवैध पार्किंग और अवैध कब्जा को लेकर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत के ईओ रामसफल, महेंद्र चौहान, समेत सैकड़ों दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें