कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते सीडीओ प्रशांत ?
- फोटो : MAU
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने आशाओं को चेताया है कि यदि उन्होंने निजी अस्पतालों में गर्भवती को प्रसव करवाया तो कार्रवाई की जाएगी। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में हुई। सीडीओ ने समस्त चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि किसी महिला का प्रसव कराने के 48 घंटे बाद ही घर के लिए छोड़ें, क्योंकि उससे पहले छोड़ने पर जच्चा एवं बच्चा दोनों को खतरा बना रहता है। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का पात्रता के आधार पर कैंप लगाकर कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जबकि सबसे खराब प्रगति वाले विकासखंड बड़राव, रानीपुर, रतनपुरा एवं शहरी क्षेत्र में प्रगति कम होने पर नाराजगी दिखाते हुए खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक के दौरान संस्थागत प्रसव एवं जननी सुरक्षा योजना की वित्तीय एवं भौतिक कार्यक्रम की समीक्षा, टीकाकरण, परिवार कल्याण, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, निर्माण कार्यों की वित्तीय भौतिक प्रगति, जन्म मृत्यु आदि कार्यो की समीक्षा की।