थाना परिसर में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक हुई। कोपागंज थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय और अधिशासी अधिकारी अच्छे लाल तिवारी ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि निर्धारित स्थान से बाहर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, छुट्टा पशुओं, सड़कों पर अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। सीओ घोसी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि त्योहार पर नगर क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि अरसद रेयाज, श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, मनोज जायसवाल, नेसार अहमद, सभासद मनोज सोनकर, अफरोज आलम, शमसाद, रवि मद्धेशिया, हबीब अहमद, चुनमुन अंसारी मौजूद रहे। संवाद