फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ज्यादा दाम पर यूरिया बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम समाउद्दीनपुर स्थित साधन सहकारी समिति से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने से किसानों में आक्रोश है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन अधिकारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। क्षेत्र के ग्राम समाउद्दीनपुर स्थित साधन सहकारी समिति से किसानों को खाद, बीज वितरित किया जाता है। किसान राकेश गुप्ता, कमलेश मौर्य, राजकुमार, सुनील यादव, रामप्रवेश राम, अवधेश मौर्य, जयश्री सिंह का कहना है कि शासन की तरफ से यूरिया का 266.50 रुपये मूल्य निर्धारित किया गया है।लेकिन समिति से 300 रुपये में बेचा जा रहा है। इस बाबत उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना सुमित सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें