मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात छह स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 28 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट के पांच, राॅन्ग साइड के दो, सीट बेल्ट न लगाने पर तीन सहित 28 वाहन चालकों कार्रवाई की गई। इस दौरान कोतवाल ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा। इससे सफर में सुरक्षित रहेंगे।