फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालक पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर बेसिक शिक्षा विभाग ने मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर गांव स्थित एक इंटर कालेज के भवन में बिना मान्यता संचालित बीएन पब्लिक स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही प्रबंधक को एक लाख रुपया जुर्माना राजकोष में जमा करने का आदेश जारी किया है। जिले में दो हजार से अधिक मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। वहीं, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों गैर मान्यता प्राप्त कान्वेंट स्कूलों का कारोबार खूब फलफूल रहा है। शासन की तरफ से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का फरमान जारी किया गया है। ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन कागज पर ही कार्रवाई कर दी जा रही है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर गांव निवासी शुभम सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार इटौरा चौबेपुर गांव में बाबा विश्वनाथ इंटर कालेज की ही बिल्डिंग में बिना मान्यता के बीएन पब्लिक स्कूल संचालित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की जांच पड़ताल में शिकायत सही मिली। बीएसए ने बाबा विश्वनाथ इंटर कालेज भवन में संचालित बीएन पब्लिक स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद करने तथा प्रबंधक को एक लाख रुपये का जुर्माने राजकोष में जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

कोट-
जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को चिह्नित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को गाइडलाइन जारी की गई है। निकाय चुनाव के तहत समस्या आ रही है। बिना मान्यता के चल रहे बीएन पब्लिक स्कूल इटौरा चौबेपुर को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया गया है। विद्यालय प्रबंधक को एक लाख रुपया का जुर्माने राजकोष में जमा करने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. संतोष कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें