फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांच फोन और गहनों के साथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल गांव से शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि 18 सितंबर की रात पिढ़वल गांव निवासी जयकिशुन यादव के घर से दरवाजे की सिटकनी तोड़कर सामान की चोरी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। शुक्रवार को पिढ़वल गांव निवासी अजीत कुमार को पांच स्मार्टफोन, सोने का एक मंगलसूत्र, एक नथिया और 500 रुपये नकदी के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें