सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ के विरोध के दौरान कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव के समीप रोडवेज बस पर पथराव के एक आरोपी को कोतवाल नागेश उपाध्याय ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर किया। पकड़े गए आरोपी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर टड़वा निवासी अमिनेश यादव का चालान पुलिस ने रविवार को कर दिया।