दक्षिण टोला पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बरलाई मोड़ के पास से अभिषेक अवस्थी उर्फ पंडित निवासी नई बस्ती थाना रेउसा जनपद सीतापुर को गिरप्तार किया। वह अभी निषादगंज ओल्ड बादशाह नगर थाना महानगर कमिश्ररेट लखनऊ में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने उसका चालान न्यायालय किया। आरोपी ने बीते 23 जनवरी को आजमी हास्पिटल हकीकतपुरा थाना दक्षिण टोला से रात में चार डायलसिस मशीन चोरी की थी। पुलिस ने उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अस्पताल से मशीन चोरी के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों की पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है।