पुलिस को देखते ही उसने बंधा रोड की ओर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पंकज सिंह कुछ दिन पूर्व अवैध असलहा रखने के मामले में जमानत पर छूट कर घर आया है। उसके चाचा सुरेश सिंह मुख्तार के करीबी हैं। मुख्तार गैंग से जुड़े होने की वजह से प्रशासन ने सुरेश की संपत्तियों को कुर्क किया है।
पंकज का दूसरा साथ अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने कहा कि अजय दुबे पर गोली चलाने का आरोपी पंकज सिंह कहीं भागने की कोशिश कर रहा था। गुरुवार देर शाम को बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग के पास से उसे पकड़ा गया। उसके साथी को भी जल्दी पकड़ लिया जायेगा।