कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी के साथ दरिंदगी करने के आरोपी को सोमवार की सुबह कस्बे के मधुबन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 15 वर्षीया किशोरी 17 नवंबर को स्कूल जा रही थी। इसी दौरान कोपागंज थाने क्षेत्र के धवरियासाथ निवासी संदीप उर्फ सुदल ने उसे जबरन फोर व्हीलर वाहन में बैठाकर अपहृत कर लिया और उसके साथ दरिंदगी किया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुदकमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। सोमवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने मधुबन मोड़ से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।