मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत युवक पर गांव की नबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज था। पीड़िता के परिजनों ने गर्भ ठहर जाने तथा गत दिनो प्रसव के दौरान बच्चा की मौत के बाद युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक ने जहर खा लिया था, जहां शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बताते चले कि मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सत्यम प्रकाश (22) ने बीते बुधवार को घर पर ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था । स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने आनन फानन में उसे सीएचसी फतहपुर मंडाव मे भर्ती कराया। जहां स्थिति को नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी वाराणसी के लिए रेफर किया गया। शुक्रवार को परिजन उसे इलाज के लिये बनारस ले जा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को वहां पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दमतोड़ दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
मृतक पर गांव के एक व्यक्ति ने अपनी तेरह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए गत दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा कायम होने के बाद से ही युवक तनाव में था और अंत में उसने मौत का रास्ता अपनाया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता दीनानाथ ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र के आत्महत्या का कारण दुष्कर्म का आरोप बताया है।
घटना के 9 माह बाद परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा
मधुबन। इस घटना का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि दुष्कर्म पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा घटना के लगभग 9 महीने बाद इस मामले में स्थानीय थाना में बीते बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया । लड़की के परिजनों के अनुसार युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में घर में किसी को भी नहीं बताया था । समय के साथ लड़की के शरीर में हो रहे बदलाव को देख घरवालों ने पूछताछ शुरू की जिसके बाद युवती ने अपने साथ हुए घटना का खुलासा किया। बीते बुधवार को ही दुष्कर्म पीड़ित युवती ने एक बालक को जन्म दिया था जिसका जन्म के कुछ घंटे बाद ही मृत्यु हो गयी थी । इसके बाद लड़की के परिजनों के तहरीर पर मधुबन थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले कि आरोपी को पुलिस पकड़ पाती उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ती गयी। अंत में शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी।