फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर चट्टी के पास से शनिवार सुबह पुलिस ने राज पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के गांई गांव निवासी राज पासवान पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप है। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें