फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत गजियापुर चौराहे से मोबाइल छीन कर भाग रहे युवकों को चौकी प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने आधे घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। रविवार को शाम करीब सात बजे कुंवरपुरवा निवासी भास्कर शुक्ल साइकिल से गजियापुर जा रहा था कि कि बंधे पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन कर भागने लगे। पीड़ित ने तुरंत चौकी प्रभारी दुबारी सुशील कुमार दूबे को सूचना दी। चौकी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने हमराही सिपाहियों के सहयोग से आधे घंटे के अंदर लक्ष्मीपुर के सामने बंधे पर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनों युवक दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी के लक्ष्मीपुर के निवासी ऋषिकेश यादव, गुरू नारायण यादव तथा रामबचन यादव के रूप में हुई । पुलिस ने युवकों को संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें