विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति विजय जुलूस निकालने के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कासगंज जेल से पेशी हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी /एमएलए कोर्ट ने मामले में आरोपियों की हाजिरी के लिए 18 जुलाई की तिथि नियत की। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशी अब्बास अंसारी 10 मार्च 21 को बिना अनुमति के अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जिससे सड़क जाम हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद विवेचना विधायक अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, मंसूर अंसारी, शाहिद लारी, शाकिर लारी, गणेशदत्त मिश्रा, मोहम्मद ईशा, धर्मेंद्र सोनकर, जुल्फिकार के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया है। मामला सीजेएम/ एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। सीजेएम एमपी /एमएलए कोर्ट ने मामले में आरोपियों की हाजिरी के लिए 18 जुलाई की तिथि नियत की है।