फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कापियों में भिड़ने के बाद बाइक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव इमामबाड़ा के पास स्कार्पियो में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सोमवार को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भेजवाया गया। नगर के बड़ागांव स्थित इमामबाड़ा के पास सोमवार की शाम लगभग 4 बजे एक चालक स्कार्पियो बैक कर रहा था कि थानीदास की तरफ आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल स्कार्पियो में आकर भिड़ गई। इससे मोटरसाइकिल सवार स्वामीनाथ निवासी जमालपुर बिक्कमपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही स्कार्पियो भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल स्वामीनाथ के घर वालों को सूचित किया। तो परिवार जनों मौके पर पहुंच घायल स्वामीनाथ को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें