फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नेस्ताबूद हुआ अब्बास अंसारी का दो मंजिला भवन, दूसरे दिन भी चला ध्वस्तीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों द्वारा दूसरे की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए दो मंजिला भवन को शनिवार को पूरी तरह से ढहा दिया गया। इस दौरान प्रशासन-पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी फोर्स के साथ मौजूद रहे। शुक्रवार से कार्रवाई शुरू है। रात होने से कार्रवाई बंद कर दी गई थी। इस दौरान पूरी रात वहां पर पुलिस और पीएससी के जवान डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट नीतिश सिंह, सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली तथा दक्षिणटोला थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही। जिलाधिकारी अरुण कुमार के आदेश पर शुक्रवार की दोपहर को शुरु हुई कार्रवाई शनिवार की शाम तीन बजे तक चली। इस दौरान दो मंजिला मकान को गिराया गया।
बताते चलें कि अवैध रूप से निर्मित मकान को पिछले वर्ष अवैध रूप अर्जित धन द्वारा बिना नक्शा पास के ही बनाया गया था। प्रशासन की जांच में मुख्तार अंसारी द्वारा दूसरे की जमीन को बाहुबल से हड़पने की बात सामने आई थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ अब्बास और उमर अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस और पीएससी की मौजूदगी में कार्रवाई शुरु की गई। शाम होने के कारण काम रोका गया, बचा हुआ ध्वस्तीकरण शनिवार को पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें