फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वीडियो कांफ्रेंसिंग से अब्बास अंसारी की हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कासगंज जेल से पेशी हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी /एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने मामले में 15 जुलाई की तिथि नियत की। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन के अनुसार एसआई राजेश कुमार वर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि 27 फरवरी 22 को विधानसभा चुनाव के दौरान सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने बिना अनुमति के राजाराम पुरा से लेकर भरहु का पूरा तक रोड शो निकाले। जिसमें 5-6 गाड़ियां तथा 100-150 लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद विवेचना अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, गणेश दत्त मिश्रा, मंसूर अंसारी, मोहम्मद ईशा खान, शाहिद लारी, शाकिर लारी, जुल्फेकार और धर्मेंद्र सोनकर के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संज्ञान लेने और सम्मन जारी करने के बिंदु पर सुनवाई होनी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/ एमपी एमएलए ने सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें