चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी बुधवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। प्रभारी एसीजेएम/ एमपी एमएलए ने मामले में 12 अक्तूबर की तिथि नियत की। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
पहले मामले में अभियोजन के अनुसार, उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने 10 मार्च 22 को बिना अनुमति के अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जिससे सड़क पर जाम लग गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद विवेचना विधायक अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, मंसूर अंसारी, शाहिद लारी, शाकिर लारी, गणेशदत्त मिश्रा, मोहम्मद ईशा, धर्मेंद्र सोनकर, जुल्फिकार के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट मे प्रेषित किया। मामला एसीजेएम/ एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। मामले में उमर अंसारी की पत्रावली अलग कर दी गई है। एसीजेएम के अवकाश पर होने के चलते प्रभारी एसीजेएम ने 12 अक्तूबर की तिथि नियत की। संवाद