आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को देर रात चेयरमैन पद के प्रत्याशी की घोषणा की। जिसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक पैलेस में प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने नगर पालिका परिषद मऊ से सुशील कुमार चौधरी को चेयरमैन प्रत्याशी की घोषणा की। इस दौरान प्रेस वार्ता में पूर्वांचल प्रांत के उपाध्यक्ष जिला प्रभारी मऊ प्रवीण यादव, अंकित कुमार राव आदि शामिल रहे।