फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई 10वीं में सेंट्रल एकेडमी की हंसी ने जिले में फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आईसीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम रविवार को जारी हो गया। नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल तथा नगर के नियामुपुर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। सेंट्रल एकेडमी की हंसी पांडेय ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि फातिमा स्कूल के आर्यन सिंह तथा नित्यानंद सिंह ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। रिजल्ट से शिक्षक और अभिभावक सभी खुश हैं। शानदार रिजल्ट पर कालेज के प्रधानाचार्यो ने शिक्षकों, छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों को बधाई दी है। सेंट्रल एकेडमी का रिजल्ट शानदार रहा। विद्यालय की हंसी पांडेय ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि समृद्धि श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह निखिल शर्मा ने 88.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक उमेश चंद ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्र छात्राओं को बधाई दी है। नगर के फातिमा स्कूल का आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। आर्यन सिंह तथा नित्यानंद सिंह ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि आदित्य सिंह, अखिल कुमार सिंह ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज के प्रधानाचार्य सिस्टर सिंथिया ने शानदार रिजल्ट पर शिक्षकों, छात्र छात्राओं को बधाई दी है। उधर बोर्ड द्वारा घोषित होने वाले रिजल्ट के मद्देनजर परीक्षार्थियों के दिल की धड़कनें तेज थी। अपराह्न पांच बजे के बाद रिजल्ट बेबसाइट पर आ गया। रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं और अभिभावकों में दोनों में बेचैनी रही। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढ़े। मोबाइल तथा वाट्सएप आदि से मित्रों और रिश्तेदारों व नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई। नगर स्थित कतुआपुरा पूरब निवासी हंसी पांडेय को जब जिला टाप करने की जानकारी मिली तो परिवार में जश्न का माहौल रहा। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हंसी पांडेय ने अपने कामयाबी का श्रेय माता पिता तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। बताया कि कोरोना काल के दौरान कोचिंग ज्वाइन किया था। स्थिति सामान्य होने के बाद केवल विद्यालय में पढाई करने के साथ ही सेल्फ स्टडी की। बताया कि उसका सपना स्पेस इंजीनियरिंग कर नासा या इसरो में इंजीनियर बनना है। पिता विशाल कुमार पांडेय कोटेदार तथा माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें