कोपागंज/इंंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो बेरुवार में मंगलवार सुबह युवक ने पंखे के हुक में फंदा डालकर फांसी लगा लिया। सुबह जब मृतक की मां ने शव लटकता देखा तो शोर मचाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजन से पूछताछ करने के बाद सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी लैरो बेरुवार निवासी राकेश राजभर (24) बाहर रहकर निजी कंपनी में कार्य करता था। होेली पर वह घर आया था। होली केे दिन सभी त्योहार मनाने के बाद सोने चले गए। मंगलवार सुबह सात बजे राकेश जगा और सात बजे वह शौच आदि करके अपने कमरे में गया। सुबह करीब नौ बजे उसकी मां दूध और नाश्ता देने कमरे गयी तो वह पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटका हुआ था। वह बाहर आकर शोर लगी। कुछ देर बाद ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतरवाया और कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईओं में तीसरे नंबर पर था। युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिवार सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।