फतहपुर मंडाव (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के नंदौर स्थित बैंक में विगत तीन दिन से ग्राहक अपने खाते से पैसा गायब होने की शिकायत कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को शाम करीब 4.30 बजे मुंह बांधकर एक युवक एटीएम में प्रवेश किया। उसका साथी बाहर बाइक को चालू कर खड़ा था। जैसे ही युवक एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास किया। वहां पर तैनात गार्ड को शक हो गया। उसने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने का प्रयास किया। लेकिन बैंककर्मियों के साथ ही वहां मौजूद लोगों ने उसको पकड़ लिया। लेकिन उसका साथी फरार हो गया। इस मामले में पता चला कि युवक विगत तीन दिन से कार्ड का क्लोन बनाकर एटीएम से पैसा निकालकर लोगों के खाते को खाली कर दे रहा था। बैंककर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक से पुछताछ में जुटी हुई थी।