फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हादसे में घायल हुए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के समसाबाद गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की देर रात 2:38 बजे उल्टी लेन से आ रही पिकअप से कार की टक्कर हो गई। कार में सवार चार माह के एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। इसमें चार माह के बालक की मौत हो गई थी। वहीं अन्य सभी पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। इसमें एक युवक की वाराणसी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बलिया के नगरा निवासी सबा आफरीन (30) पत्नी खुदा बक्स, आसिफ जमाल (30) पुत्र असरफ अली, अताउद्दीन (35) पुत्र खुदा बक्स, राकेश (35) पुत्र स्वर्गीय रमा शंकर, मुजाहिद (4 माह) कार से दिल्ली से अपने गांव बलिया ज रहे थे। रानीपुर थाना के शमसाबाद के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 271.9 प्वाइंट पर पिकअप से कार की टक्कर हो गई थी। जिसमें चार माह के मुजाहिद की मौत हो गई थी। वहीं अन्य को चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। जिसमें जाते समय रास्ते में आसिफ जमाल (30) पुत्र अशरफ अली की भी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें