फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
घोसी नगर के नदवासराय रोड निवासी युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद पहुचे लोग व पुलिस। - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय रोड पर जमालपुर मिर्जापुर गांव में शुक्रवार की रात में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जिसकी जानकारी लोगों को सुबह जगने पर हुई। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोसी नगर से सटे जमालपुर मिर्जापुर नदवासराय रोड पर निवासी हरिहर मौर्य के 40 वर्षीय पुत्र रविंद्र ने शुक्रवार की रात में पारिवारिक समस्याओं के कारण दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया ।इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें