फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पश्चिम बंगाल का युवक बहला-फुसलाकर युवती को भगाया, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 23 अक्तूबर की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की मां ने तहरीर देकर बताया कि मनिरूल एस.के. निवासी बायोरबोना, पोस्ट मोरिचा, थाना इस्लामपुर, ब्लॉक रानीनगर, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही युवती को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें