फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तालाब में डूबा युवक, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
शाहगंज-मृतक-प्रिंस विश्वकर्मा। परिजन।
विज्ञापन
महाबीरन दर्शन करने आए आजमगढ़ का युवक मंगलवार को तालाब में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आजमगढ़ के अंबारी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी प्रिंस विश्वकर्मा (20) खुटहन थाना क्षेत्र के हंशापुर गांव में अपने नाना राम सिगार विश्वकर्मा के घर आया था। मंगलवार को वह अपने मौसेरे भाई मोनू विश्वकर्मा के साथ बाइक से महाबीरन दर्शन पहुंचा था। इस दौरान वह पास में स्थित तालाब में नहाने लगा। इसी बीच गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें