फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दोस्त के घर पार्टी कर रहे युवक की मौत, परिजनों का जहर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा में अपने दोस्त के घर पर पार्टी करने गए युवक की शनिवार की देर शाम मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने दोस्त पर जहर देने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इसकी सूचना पर सीओ सिटी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया तो लोग शांत हुए। उधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के सिधवल निवासी धनंजय सिंह इंश्योरेंस एजेंट है। शनिवार की रात 10 बजे वह सहादतपुरा निवासी अपने दोस्त के यहां पार्टी करने आया था। इस बीच उसकी तबीयत खराब होने पर उसके दोस्त ने परिजनों को सूचना दी। साथ ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के दोस्त पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। उधर, इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी अंजनी पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए परिजनों को उचित जांच करने का आश्वासन दिया। इस मामले में शहर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
रविवार की शाम हुआ अंतिम संस्कार
मृतक धनंजय सिंह उर्फ रिंकू सिंह का शव जैसे ही उनके पैतृक आवास सिधवल ग्राम पंचायत में रविवार की शाम को पहुंचते ही परिजनों का विलाप शुरू हो गया। मृतक धनंजय सिंह दो भाइयों में छोटे थे, जबकि उनके बड़े भाई संजय सिंह हैं। धनंजय सिंह की पत्नी रानी सिंह और एकमात्र बच्ची नैनसी सिंह 13 का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें