घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के समीप फोरलेन के पास बृहस्पतिवार की 9:20 बजे अज्ञात वाहन ने कार को सामने से टक्कर मारते हुए भाग निकला।जिससे कार सवार बलिया जिले के रसड़ा निवासी सागर (35) पुत्र रघुनाथ और उसका साथी कृष्ण कुमार (33)गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने सागर को मृत घोषित कर दिया।जबकि कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।