फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: क्राइम ब्रांच प्रभारी बन फोन कराकर महिला से ठगे दो लाख, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रघौली गांव में एक ग्रामीण ने क्राइम ब्रांच प्रभारी के नाम से फर्जी फोन कॉल कर महिला से दो लाख रुपये ठग लिए। बाद में और रुपये मांगने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रविवार की देर शाम दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रघौली गांव निवासी उर्मिला देवी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, एक अक्तूबर को उसके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बताते हुए उर्मिला देवी के खिलाफ तहरीर मिलने और जांच कर जेल भेजने की बात कही। फोन कटने के कुछ देर बाद गांव निवासी कमलेश राजभर वहां पहुंचा और कहा कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी से उसकी अच्छी पहचान है। बात करके मामला रफा-दफा करा दूंगा। इसके लिए दो लाख रुपये की मांग की। जिस पर उर्मिला ने एक लाख जेठानी से लिए और खेत गिरवी रखकर उसे दो लाख रुपये दे दिए। उसी दिन घर आकर कहा कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी और एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उसके पास खेत बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखा और उसने तत्काल घोसी कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह से पूरी बात बताई। जिसपर उन्होंने कमलेश राजभर और मोबाइल नंबर के आधार पर एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।-राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, घोसी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें