हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परमानंद पट्टी गांव के अकोल्ही निवासी संजू यादव की तहरीरपर मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संजू यादव का आरोप है कि बीते शुक्रवार की शाम चार बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही कन्हैया यादव, रीता यादव, कृष्ण यादव, गोपाल और कन्हैया की बेटी उन्हें गाली देने लगी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देखते सभी वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।