अमिला बाजार में श्रीगणेश उत्सव में आयोजित देवी जागरण में भोलेनाथ की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
अमिला। नगर पंचायत अमिला के मध्य चौक पर स्थापित श्रीगणेशोत्सव में बुधवार की रात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में नगर क्षेत्र के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल और गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। महाआरती के बाद कलाकारों द्वारा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गईं। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती सहित अन्य झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकियों के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक गीतों और भजनों के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन स्थल पर देर रात तक लोगों की भीड़ बनी रही। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी शांति व सुरक्षा को लेकर भ्रमण करती रही। कार्यक्रम में आकाश जायसवाल, मोनू, दिलीप, नारायण, शुभम, आशीष, चंदन सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।