हलधरपुर। रतनपुरा क्षेत्र के बिलौझा ग्राम पंचायत में किशोर की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह 11:30 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक राहुल मद्धेशिया (15) अपने दो मित्रों के साथ गांव के ही महेश दास के पोखरा पर स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। साथ गए उसके साथी इस घटना से की घबरा गए और भाग करके उसके घर गए और इस घटना की जानकारी दी। परिजन जब पोखरी पर पहुंचे तो वह डूब चुका था।
पोखरी में उतरकर के उसकी तलाश की गई तो गहरे पानी में पाया गया। पोखरी से निकालने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर के शव का घर लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। राहुल मद्धेशिया तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, और वह भुड़सुरी स्थित जूनियर हाई स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था।