मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपराध-अपराधियों के अभियान के क्रम में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 15-15 हजार का इनाम घोषित किया। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि बीएनएस में वांछित मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर निवासी संजय पुत्र ओमप्रकाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जबकि कोतवाली क्षेत्र के पिटोखर (मालव) निवासी बृजेश, जोगेश और चंद्रकला पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।