फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फातिमा जहरा की शहादत की याद में निकाला जुलूस

विज्ञापन
नगर पंचायत वलीदपुर में जुलूस निकालते शिया समुदाय के लोग।संवाद
विज्ञापन
वलीदपुर। हजरत मोहम्मद साहब की बेटी फातिमा जहरा के शहादत की याद में नगर पंचायत में अंजुमनों ने सोमवार को भव्य जुलूस निकाला। जुलूस सदर इमामबाड़े से निकलकर छोटी बाजार, उत्तर के पूरा मोहल्ले में बारगाहे हुसैनी तक पहुंचा और फिर छोटी बाजार से होते हुए सोनार गली के रास्ते सदर इमामबाड़ा पर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल अंजुमनों ने नौहाख्वानी कर मातम किया और फातिमा जहरा की शहादत को याद किया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और फातिमा जहरा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर फरमान अली, मुंतजिर सरवर, जफर अली आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे और पुलिस की टीम ने जुलूस की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें