फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा अस्पताल के सामने लगा कूड़े का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर के ठीक सामने कचरे का अंबार लगा है। कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से अस्पताल में आने वाले मरीजों काे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिले में चौदह विभागाों द्वारा 1 से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक योजना के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। पीएचसी के सामने लगे कूड़े के ढेर पर किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 30-35 मरीज इलाज कराने आते हैं। सभी कूड़े से उठ रही दुर्गंध से की शिकायत करते हैं। सतीश कुमार, प्रशांत कुमार, मनभावती देवी, कंचन कुमारी, सुमित्रा, अखिलेश कुमार, पारस आदि का कहना है कि कई वर्षों से यहां से गंदगी उठाने के बजाए गंदगी के ढेर लगाए जा रहे हैं। इस बाबत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रशांत दुबे का कहना है कि उनके द्वारा कूड़े की सफाई को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें