फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के जजौली गेट के समीप पुलिस ने मिश्रित शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपनी कवायद तेज कर दिया है। इसी क्रम में एसएसआई रामसकल यादव अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे कि जजौली के समीप शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ एक व्यक्ति के गुजरने की सूचना मिली। इसके बाद जजौली गेट के समीप पहुँचे। वहां एक व्यक्ति जैरीकैन में कुछ सामान ले जाता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह भागने लगा। आशंका होने पर पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली तो जैरिकेन में मिश्रित शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसके पास से झोले में रखे फिटकिरी नौसादर एवं शराब बनाने की कई सामग्री बरामद किया। पकड़ा गया शराब कारोबारी जजौली गांव निवासी रमेश सोनकर के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें