करहां। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील कमालपुर पहाड़पुर गांव में सोमवार को एक दिन पहले जन्मा नीलगाय का बच्चा परिवार के झुंड से बिछड़ गया। अकेले देख सियारों के झुंड ने हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई और गांव लेकर चले आए। श्यामदेव राजभर ने बच्चे का उपचार कराया और पास रख लिया। श्यामदेव ने पशु हेल्पलाइन नंबर 1962 पर फोन कर के नवजात के घायल होने की सूचना दी। उपचार की मांग की। लेकिन शाम तक एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंच पाने वैक्सीन के नहीं लग पाने से बच्चे की मौत हो गई।