मऊ। सुभासपा के स्थापना दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 27 अक्तूबर को हलधरपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर रविवार को बैठक कर मंथन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रामप्रकाश यादव अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अक्तूबर को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के स्वागत में दोहरीघाट में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। बैठक में महेंद्र चौहान को प्रदेश सचिव बनाए जाने और अनिल यादव को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, धर्मप्रकाश यादव, मुन्ना यादव, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, मुरलीधर यादव आदि रहे।