नगर के बाईपास रो सहादतपुरा में नगर पालिका की जमीन पर की बाउंड्रीवाल करते मिस्त्री।
- फोटो : MAU
मऊ। नेशनल हाईवे के किनारे स्थित कीमती भूखंड को नगर पालिका ने शुक्रवार को चहारदीवारी निर्मित कराकर सुरक्षित कर लिया। नगर के सहादतपुरा मुहल्ला स्थित नेशनल हाइवे के किनारे नगरपालिका का कीमती भूखंड स्थित है। इस भूखंड के पीछे की ओर कई भवन बने हुए हैं। इन भवनों का रुख नगर पालिका की इसी कीमती भूमि की तरफ है। नगर पालिका की इस भूमि को अतिक्रमण से बचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पालिका प्रशासन की ओर से ईंट गिराकर राजगीर और मजदूर लगाकर चहारदीवारी निर्माण शुरू कराया गया जो शाम तक जारी रहा। नगर पालिका के इस कदम से उस भूखंड के पीछे की स्थित भूखंड के स्वामियों की चिंता बढ़ गई। इस बाबत पालिका ध्यक्ष तय्यबपालकी का कहना है कि पालिका के कीमती भूखंड को अतिक्रमण से बचाने के लिए चहारदीवारी निर्मित कराई जा रही है।