फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोटिया गांव में छह माह से खराब पड़ा है हैंडपंप

विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो कालम: जिला महिला अस्पताल परिसर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप
विज्ञापन
सूरजपुर। भीषण गर्मी के मौसम में दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के कोटिया गांव में लगे करीब छह इंडिया मार्क टू हैंडपंप पिछले छह माह से खराब पड़े हैं। इससे लोगों को शुद्ध पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया लेकिन खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। कोटिया गांव में लगे छह हैंडपंपों के खराब पड़े होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में गांव के डॉ. शेषनाथ शर्मा, अच्छे लाल, रामाज्ञा, रामशरन, विक्रम विश्वकर्मा, सुमित्रा देवी का कहना है कि गांव के विभिन्न स्थानों पर लगे हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। मरम्मत कार्य अविलंब नहीं कराया गया तो ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। खंड विकास अधिकारी दोहरी घाट विकास शुक्ल का कहना है कि संबंधित सेक्रेटरी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें