फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मॉल में काम करने वाली युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना के अहिलाद गांव निवासी शॉपिंग मॉल में काम करने वाली 22 वर्षीय रितु मद्धेशिया ने बीती रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका मऊ के सहादतपुरा में एक किराए के मकान रहती थी। शहर के एक मॉल में नौकरी करती थी। बुधवार को ही वह गांव अहिलाद से आई थी। रात में वह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में दुपट्टे का फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और परिवार के लोगों मौके पर पहुंच गए। रितु चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। एक भाई है दो बहनों की शादी हो गई है। परिवार की हालत खराब है। पिता गांव में छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। रितु भी पिता का सहयोग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें